मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को यादकर इमोशनल हो गए। उन्होंने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिवंगत एक्टर को इमोशनल ट्रिब्यूट दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी पिता समान इंसान को खो दिया, धरम जी।’ इसके बाद, सलमान ने बताया कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर धरम जी का बहुत बड़ा असर है।
‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’
सलमान ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है और मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है… आप जानते हैं, मैंने एक हीरो को फॉलो किया है, मैंने धरम जी को फॉलो किया है।”
सिनेमा के प्रति अपने नजरिए पर बात करते हुए सलमान ने कहा, “स्क्रिप्ट लेवल पर, मैंने अपने पिता को फॉलो करने की कोशिश की है। सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं।”
‘बहुत नेक इंसान हैं’ – सलमान
जब उनसे पूछा गया कि धर्मेंद्र में ऐसी क्या बात थी जिसने उन पर गहरा असर छोड़ा, तो सलमान का जवाब तुरंत और दिल से आया। सलमान ने कहा, “वह बहुत नेक इंसान हैं। बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत इमोशनल इंसान हैं।” ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने धर्मेंद्र को याद किया हो। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और नम आंखों से उन्हें याद किया था।
कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?
24 नवंबर के दिन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वह 89 साल के थे और 8 दिसंबर के दिन अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। हालांकि, जन्मदिन से 14 दिन पहले ही वह हमें छोड़कर चले गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved