img-fluid

संगीता, ऐश्वर्या नहीं इस लड़की से Salman Khan को हुआ था पहली बार इश्क, खूब लगाए कॉलेज के चक्कर लेकिन…

December 27, 2021

डेस्क। आज सलमान खान का जन्मदिन है। 27 दिसंबर 1965 को सलमान का जन्म इंदौर में सलीम खान और सुशीला चरक के घर हुआ था। 1988 में सलमान ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद बतौर लीड एक्टर उनकी फिल्म आई मैंने प्यार किया। इस फिल्म ने सलमान की किस्मत बदल दी।

पर्दे रोमांटिक हीरो बनने वाले सलमान देखते ही देखते लोगों के लिए भाईजान और टाइगर बन गए। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन गर्लफ्रेंड्स के मामले में सलमान अव्वल रहे। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। अपने अफेयर के चक्कर में कई बार वो विवादों में भी पड़े।

संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ न जाने कितनी लड़कियां उनके जीवन में आईं और गईं लेकिन सलमान आज भी कुंवारे हैं। सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड महज 19 साल में बनी थीं। ये वो लड़की थी जिसपर पहली बार सलमान का दिल आया था। इस लड़की के लिए सलमान उन दिनों अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में कॉलेज के खूब चक्कर लगाया करते थे। 


ये लड़की कोई और नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थी। शाहीन जाफरी पेशे से मॉडल थीं। यह लव स्टोरी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।शाहीन से सलमान की मुलाकात कियारा की मां जेनेविव आडवाणी ने करवाई थी। दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया।

दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार थी। सलमान खान के परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं। सलमान की बायोग्राफी बीईंग सलमान में उनके पहले प्यार का जिक्र किया है। संगीता बिजलानी से पहले सलमान खान शाहीन को बेताहशा चाहते थे। सलमान शाहीन से मिलने के लिए उनके घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे। 

उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी। लेकिन ऐसा न हुआ। इस बीच में सलमान की मुलाकात उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 की मिसस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हो गई थी, दोनों के बीच प्याकर पनपने लगा था। जिसके बाद सलमान और शाहीन का रिश्ता टूट गया। संगीता संग सलमान के शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिर में संगीता से भी ये शादी नहीं हो सकी।

Share:

  • सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार से आहत राष्ट्रपति से सम्मानित विकास जाखड़ ने दिया इस्तीफा

    Mon Dec 27 , 2021
    जयपुर। राजस्थान में सरकारी भर्तियों में व्यापत धांधली और भ्रष्टाचार से आहत होकर सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति के नाम लिखे अपने इस्तीफे में अधिकारी ने  इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। झुंझुनूं जिले के रहने वाले सीआरपीएफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved