img-fluid

अपने बॉडी डबल की मौत से दुखी हुए सलमान खान, भावुक पोस्ट शेयर कर कही ये बात…

October 01, 2022

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के बॉडी डबल सागर पांडे (Sagar Pandey) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित (pronounced dead) कर दिया। सागर पांडे की उम्र 45 से 50 के बीच थी। सागर ने सलमान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का रोल किया था। उन्हें सलमान का हमशक्ल कहा जाता था। सागर पांडे के निधन पर अब सलमान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।



सलमान ने शुक्रिया कहा
सलमान ने सागर पांडे के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर RIP लिखा है। साथ ही हाथ जोड़ने वाला और दिल टूटने का इमोजी बना है। सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं। सागर भाई तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। थैंक्यू।.

सलमान की तरह नहीं की शादी
सागर पांडे मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। सलमान की तरह उन्होंने भी शादी नहीं की थी। मुंबई वह एक्टर बनने आए थे। जब उन्हें एक्टिंग में कोई खास काम नहीं मिला तो उन्होंने बॉडी डबल बनने का फैसला लिया। उनके पांच भाई हैं जिनमें से वही सबसे ज्यादा कमा रहे थे तो उन्होंने ही अपने परिवार का ख्याल रखा।

50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बने
‘कुछ कुछ होता है’ में सागर पहली बार सलमान के बॉडी डबल बने थे। इसके बाद उन्होंने ‘बजरंगी भाई जान’, (Bajrangi Bhai Jaan’,) ‘ट्यूबलाइट’, ‘दबंग’, ‘दबंग 2’, ‘दबंग 3’ सहित अन्य फिल्में की हैं। एक पुराने इंटरव्यू में सागर ने बताया था कि वह करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बन चुके हैं।

Share:

  • भारत ने फिर निभाई दोस्ती, UNSC में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग से बनाई दूरी

    Sat Oct 1 , 2022
    वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) (United Nations Security Council (UNSC)) में अमेरिका (America) और अल्बानिया (Albania) द्वारा एक प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह (Russia’s illegal referendum) यूक्रेन (Ukraine) के इलाकों पर रूसी कब्जे की निंदा की गई। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस अपने सैनिकों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved