मुंबई (Mumbai)। सबसे लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों (Most Popular Award Ceremonies) में से एक ‘अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (International Indian Film Academy Awards) 26 मई से अबू धाबी (Abu Dhabi) के यस द्वीप में होना है। इस ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी के लिए बी-टाउन की तमाम हस्तियां दुबई पहुंच चुकी हैं। समारोह से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें अभिनेता विक्की कौशल और सलमान खान आमने-सामने आए थे। इस बार सलमान खान के बॉडीगार्ड्स ने विक्की कौशल के साथ किया ऐसा बर्ताव किया कि अब फैंस भी नाराज हो गए।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, ‘इसका व्यवहार कितना रूखा है।’ एक अन्य ने लिखा- ”आप ऐसा किसी ऐसे शख्स के साथ कर रहे हैं ,जो सच्चा हीरो है। विक्की सलमान के लिए कितना सम्मान रखते हैं। वह असली अभिनेता हैं।’ एक अन्य ने कमेंट किया गया, ‘विक्की बहुत ही सिंपल इंसान हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड पागल हैं’ तो वहीं अन्य एक यूजर ने कहा, ‘वो भी एक्टर हैं, उनकी भी इज्जत करो।’ लोग विक्की को इस तरह साइडलाइन करने के लिए सलमान के सिक्युरिटी गार्ड से नाराज हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved