img-fluid

सलमान खान के दादा अब्दुल रशीद खान: ब्रिटिश भारत के डीआईजी और खानदान की गौरवशाली विरासत

February 19, 2026

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार(Bollywood’s biggest star,) सलमान खान(Salman Khan) के परिवार की पृष्ठभूमि हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। लेकिन उनके पिता सलीम खान(Salim Khan’s) के पिता यानी सलमान के दादा(Salman’s grandfather) अब्दुल रशीद खान(Abdul Rashid Khan) के बारे में अब तक कम ही लोग जानते थे।

सलीम खान ने खुद बताया है कि उनके पिता का करियर और उनके पूर्वजों का सफर बेहद खास था। अब्दुल रशीद खान ब्रिटिश भारत की इंडियन इम्पीरियल पुलिस में शामिल हुए थे और अपने शानदार काम और काबिलियत के चलते डीआईजी, इंदौर तक पहुंचे। यह पद उस समय भारतीयों के लिए पुलिस विभाग में मिलने वाला सबसे ऊंचा और प्रतिष्ठित पद था।

सलीम खान का परिवार अफगानिस्तान के यूसुफजई पश्तून समुदाय से ताल्लुक रखता था। उनके पूर्वज 1800 के दशक में अफगानिस्तान से भारत आए और सरकारी नौकरियों के जरिए इंदौर में बस गए। यही पारिवारिक संस्कृति सलीम खान में भी देखने को मिली अनुशासन, मेहनत और सरकारी सेवा का आदर।


  • हालाँकि सलीम खुद पढ़ाई में बहुत तेज़ नहीं थे, लेकिन क्रिकेट और खेल-कूद में उनके कौशल ने उन्हें कॉलेज में प्रमुख स्थान दिलाया। यही टैलेंट और परवरिश उनके बॉलीवुड सफर की नींव बनी।

    सलीम खान ने इंदौर छोड़कर मुंबई आकर फिल्मों में कदम रखा और अपनी लेखन प्रतिभा से बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों की तोहफे दिए। आज उनके बच्चे सलमान, अरबाज़ और सोहेल खान बॉलीवुड के बड़े नाम हैं, लेकिन उनका ये सफर शुरू हुआ अब्दुल रशीद खान के अनुशासन और मेहनत भरे जीवन से।

    Share:

  • 'राजनीति मेरे बस की बात नहीं', राजनीति से खेसारी लाल यादव का मोह भंग

    Thu Feb 19 , 2026
    डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा के केंद्र में रहते हैं। हाल ही में बिहार चुनावों के दौरान उनकी सक्रियता और साथी कलाकारों के साथ हुई जुबानी जंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय खेसारी एक तरफ थे और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved