मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता का पिछले महीने निधन हो गया था। ऐसे मुश्किल वक्त पर ना सिर्फ उनके एक्स पति अरबाज खान बल्कि उनके एक्स ससुराल वाले भी उनके साथ थे। सलमान खान भी मलाइका (Malaika Arora) से मिलने उनके घर गए थे। अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद सलमान पहली बार मलाइका से मिले जो पब्लिक के सामने आया। अब इस पर सलमान की दूसरी एक्स भाभी सीमा सजदेह का रिएक्शन आया है। उन्होंने खान परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि वो जरूरत पर हमेशा साथ रहते हैं।
सीमा का नया पार्टनर
बता दें कि इस शो के दौरान ही सीमा ने खुलासा किया कि सोहेल खान से तलाक के बाद अब उनकी लाइफ में नया शख्स आ गया है। वह विक्रम अहुजा नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि सोहेल से शादी करने से पहले सीमा, विक्रम को ही डेट कर रही थीं और दोनों की सगाई भी हो गई थी। अब किस्मत फिर दोनों को साथ ले आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved