img-fluid

इंदौर की सहनशील जनता को सलाम, बदहाली में भी आ गए नंबर वन

August 24, 2024

इंदौर (Indore)। कल 6 इंची बारिश ने जहां राहत दी, तो सडक़ों पर बेतहाशा लगे जाम ने कम आफत भी नहीं की। घंटों लोग फंसे रहे और सोशल मीडिया पर भी खूब भड़ास निकाली गई। बावजूद इसके इंदौर की सहनशील जनता को सलाम है। बदहाली में भी नम्बर वन आने के बावजूद कहीं कोई उग्र प्रदर्शन या विरोध नजर नहीं आता। कांग्रेस ने अवश्य आंदोलन, धरने की घोषणा की है। केन्द्र, प्रदेश से लेकर निगम तक भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार चल रही है और शहर की जनता ने हर चुनाव में भरपल्ले भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिए हैं। दूसरी तरफ 2 साल में बदहाली में भी नम्बर वन की स्थिति बन रही है।


कल मानसून की पहली जोरदार बारिश ने ही सारी पोलपट्टी खोल डाली। निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का आरोप है कि 2000 करोड़ का नाला टेपिंग घोटाला तो हुआ ही, वहीं इसके पहले भी एक ही दिन में 7-8 इंच तक बारिश हुई। मगर ऐसा जलजमाव नहीं दिखा। नालों की सफाई भी नहीं हुई और सडक़ों का पेंचवर्क भी चौपट है। श्री चौकसे ने महापौर के कार्यकाल को बदहाली के दो वर्षों के रूप में पहचाना जाने वाला भी बताया और कहा कि शहर की बदहाली के बावजूद वे खामोशी की चादर ओढक़र सोए हैं। कल के भीषण जाम में पूरा शहर परेशान हुआ। अब कांग्रेस इस नकारापन के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी।

Share:

  • हवा बंगला, एरोड्रम, बाणगंगा की दर्जनों कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भराया

    Sat Aug 24 , 2024
    वर्षों से जमे अंगदों की कागजों पर थीं जलजमाव से निपटने की तैयारियां एक झोन से दूसरे झोन पर मंगाते रहे संसाधन, कई जगह नाले और सडक़ का पानी एक हुआ, तीन सौ से ज्यादा शिकायतें आईं, पेड़ भी गिरे इन्दौर। नगर निगम के अफसर योजना बनाने मेें माहिर हैं और उसके परिणाम फिर बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved