साउथ फिल्मों (south films) की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन (Samantha Ruth Prabhu and Dev Mohan) की आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ (‘Shakuntalam’) की रिलीज डेट मेकर्स ने तय कर दी है। यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।फिल्म की रिलीज डेट (release date) के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है।
फिल्म के इस मोशन पोस्टर में फिल्म के दोनों लीड एक्ट्रर्स यानी सामंथा और देव मोहन की झलक दिखाई गई है, जो शकुंतला और राजा दुष्यंत के किरदार में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्म में महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम से प्रेरित फिल्म राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी दिखाएगी। फिल्म में सामंथा प्रभु शकुंतला की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, देव मोहन राजा दुष्यंत की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा बाल राजकुमार भरत के रूप में दिखाई देंगी।
फिल्म में इन तीनों किरदारों के अलावा सचिन खेंडेकर, कबीर बेदी, डॉ. मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नागल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। गुनाशेखर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शाकुंतलम’ इसी साल 4 नवंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved