img-fluid

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में समय रैना ने पहनी ऐसी टी शर्ट

September 18, 2025

मुंबई। बुधवार शाम को आर्यन खान (Aryan Khan) की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) की स्पेशल स्क्रीनिंग थी और इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। सभी आर्यन (Aryan Khan) को सपोर्ट करने आए थे जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना भी शामिल थे। समय ने भी पैपराजी के सामने आकर पोज दिए, लेकिन सबका ध्यान जिस पर गया वो था उनकी टी शर्ट।

समय ने जो टी शर्ट पहनी थी उसमें लिखा था, क्रूज को ना कहें। ऐसा कहा जा रहा है कि क्या ये फनी अंदाज में समय ने आर्यन को तंज या रोस्ट करने की कोशिश की है।

क्या था क्रूज केस



  • दरअसल, अक्टूबर 2021 में आर्यन क्रूज हाई प्रोफाइल ड्रग केस में फंस गए थे। हालांकि आर्यन बाद में इन सभी चार्ज से क्लीयर हो गए थे। वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे। अब समय की यह टी शर्ट कहीं आर्यन के उसी केस को लेकर तो नहीं।

    द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

    खैर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की बात करें तो इसके जरिए आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं गौरी खान ने सीरीज को प्रोड्यूस किया है। सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, शहर बम्बा, राघव जुयाल और मोना सिंह भी हैं।

    इनका है कैमियो

    वहीं शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और बादशाह का सीरीज में कैमियो है। वैसे प्रीमियर में ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि अंबानी परिवार भी आया था।

    Share:

  • नया होगा PMO का पता; साउथ ब्लॉक हुआ पुराना, नवरात्रि में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या प्लान?

    Thu Sep 18 , 2025
    नई दिल्‍ली । लंबे समय से देश के प्रधानमंत्री का कार्यालय (Prime Minister Office)रायसीना हिल्स(Raisina Hills) पर स्थित राष्ट्रपति भवन(President’s House) का साउथ ब्लॉक है लेकिन जल्द ही ये पता बदलने वाला है। खबर है कि अगले सप्ताह से शुरू हो रहे नवरात्रि के दौरान प्रधानमंत्री, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय अपने नए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved