मुंबई। संजय दत्त (Sanjay Dutt) को साल 2020 में फेफड़ों में कैंसर (Lung Cancer) हुआ। इस बीमारी को मात दे संजय (Sanjay Dutt) अब बहुत अच्छा जीवन बिता रहे हैं। मुंबई में हुए एक इवेंट में संजय दत्त ने कैंसर के दौरान डॉक्टर्स से मिले सपोर्ट, परिवार, मानसिक स्थिति और कीमो के दौरान फिल्म की शूटिंग करने जैसी कई बातें बताईं। उन्होंने बताया कि कैसे दूसरे कीमो के बाद कैसे वे फिल्म शमशेरा के क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए गए थे।
परिवार का सपोर्ट जरूरी
मुंबई में हुए एक इवेंट में संजय दत्त ने कहा, कैंसर ने निपटना इतना आसान नहीं है। मुझे डॉक्टर्स ने कहा कि बाल चले जाएंगे लेकिन मैंने कहा नहीं और जो मैंने कहा वैसा हुआ भी। इस बीमारी में परिवार, दोस्तों का सपोर्ट जरूरी होता है। कुछ चीजें हमारी मानसिकता पर भी आधारित होती हैं। हमारा मन अगर मजबूत है तो कोई भी चीज हमें पीछे नहीं ढकेल सकती है।
स्टेज 4 कैंसर को दी मात
संजय दत्त ने कहा कि मुझे स्टेज 4 का लंग कैंसर हुआ था, इस बारे में जब मैंने अपने दोस्त परेश को बताया तो वह बोला कि मुझे बता रहे हो, अस्पताल जाओ। संजय दत्त ने कहा कि मैं कोई अच्छा पेशेंट नहीं रहा लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा कि मुझे सुई से डर लगता है। मेरे लिए डॉक्टर ही मेरे मुन्ना भाई एमबीबीएस रहे।
View this post on Instagram
मां को भी हुआ कैंसर
संजय दत्त ने कहा कि हमारे परिवार में कैंसर के कई मरीज रहे हैं। हम कैंसर सर्वाइवर्स के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। संजय दत्त ने कहा कि मेरी मां को भी कैंसर हुआ था इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि हर व्यक्ति को सही इलाज मिल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved