मुंबई। इस वक्त हर तरफ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची हुई। बप्पा ने भी फिर से अपने भक्तों के घर में दस्तक दे दी है। वैसे तो आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाया जाता है, लेकिन मुंबई में इस त्यौहार को लेकर एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। आम हो यार खास सभी अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड सितारे पीछे कैसे रहें। कई स्टार्स तो मुस्लिम होने के बाद भी गणेश चतुर्थी को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हर साल गणेश चतुर्थी मनाती हैं। इसी बीच सारा ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट किया वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
View this post on Instagram
सारा ने किया बप्पा का स्वागत
सारा अली खान मुस्लिम होते हुए भी उनकी हिंदू देवी-देवताओं में बड़ी श्रद्धा है। उन्हें अक्सर केदारनाथ और वैष्णो देवी जैसे तीर्थ स्थानों के दर्शन करते देखा जाता है। वहीं, हर साल सारा गणेश चतुर्थी को भी बड़े धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने बप्पा का स्वागत किया। सारा ने गणपति की एक खूबसूरत मूर्ति के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटो में उन्होंने ऑरेंज कलर का एथनिक सूट पहना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी गणेश चतुर्थी… बप्पा हम सभी के लिए खुशियां और शांति लेकर आएं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved