img-fluid

‘सरदार पटेल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं’- गृह मंत्री अमित शाह

October 30, 2025

पटना। पटना (Patna) में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की तरफ से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने संबोधित किया, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल आजादी की रीढ़ रहे हैं और देश निर्माण में सरदार पटेल का योगदान बेहद अहम है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Patel) की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर केवड़िया कॉलोनी में जो भव्य परेड का आयोजन हो रहा है। उसकी सूचना देने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, हम सभी जानते हैं कि सरदार पटेल जी का आजादी के बाद देश को एक करने में और आज के भारत के निर्माण में और एक भारत बनाने में कितना बड़ा योगदान है।


इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरदार पटेल जी 150वीं जयंती पर विशेष आयोजन किया गया है और गृह मंत्रालय ने ये भी तय किया है कि आज के बाद हर 31 अक्तूबर को इसी प्रकार की भव्य परेड का आयोजन होगा। ये परेड देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए जो सभी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस हैं और हर राज्य की पुलिस बल है, उनके सम्मान में आयोजित किया जाता है और सरदार पटेल जी, जो देश की एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति हैं, उनकी प्रतिमा के सामने आयोजित होगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा इस बार रन फॉर यूनिटी को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिला, पुलिस स्टेशन, सभी स्कूल और विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ है। देश के प्रत्येक नागरिक के लिए देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस बार 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भारत पर्व का आयोजन एकता नगर में किया गया है, जो 1 नवंबर से 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तक चलेगा और 15 नवंबर को जनजातीय संस्कृति और उनके सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक भव्य कार्यक्रम के साथ इसका समापन होगा।

Share:

  • 'कर्नाटक का पैसा, वायनाड का प्रचार', KSTDC के विज्ञापन को लेकर सिद्धारमैया पर भाजपा हमलावर

    Thu Oct 30 , 2025
    बंगलूरू। कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (Karnataka State Tourism Development Corporation) की तरफ से पड़ोसी राज्य केरल (Kerala) के वायनाड को पर्यटन स्थल के रूप में प्रमोट करने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी भाजपा (BJP) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) पर तीखा हमला बोला है और इसे ‘हाईकमान की खुशामद’ बताया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved