
नई दिल्ली । बॉलीवुड(Bollywood) की दुनिया जितनी चमकदार दिखाई देती है, उसके पीछे उतनी ही दिलचस्प और कभी-कभी भावनात्मक कहानियां(Emotional stories) भी छिपी होती हैं। ऐसी ही एक कहानी 1990 में रिलीज (Released in 1990)हुई फिल्म Sheshnaag के सेट से जुड़ी है, जहां मशहूर अभिनेत्री रेखा (Rekha )और दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ( Saroj Khan )के बीच हुई एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। इस घटना का जिक्र सरोज खान ने खुद अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था।
दरअसल, फिल्म में रेखा पर एक बेहद कठिन डांस नंबर फिल्माया जाना था। उस समय फिल्म की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी सरोज खान के पास थी। गाने को तैयार करने के लिए उन्हें केवल तीन दिन का समय मिला था। ऐसे में उन्होंने प्रोड्यूसर से कहकर रेखा को रिहर्सल के लिए सेट पर बुलवाया, ताकि शूटिंग से पहले डांस की पूरी तैयारी की जा सके।
लेकिन बताया जाता है कि उस समय रेखा ने अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए रिहर्सल में आने से मना कर दिया। तीन दिन बाद जब गाने की शूटिंग का दिन आया और रेखा सेट पर पहुंचीं, तब सरोज खान ने उन्हें फिर से रिहर्सल के लिए बुलाया। हालांकि, उस दिन भी रेखा ने यह कहते हुए रिहर्सल से इनकार कर दिया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और आज की शूटिंग कैंसिल कर देनी चाहिए।
यह सुनकर सरोज खान को काफी गुस्सा आ गया। वह सीधे रेखा के पास गईं और उनसे साफ शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की। अपने इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि उन्होंने रेखा से कहा, “रेखा जी, लगता है आपको मुझसे कुछ एलर्जी है। मैं आपको रिहर्सल के लिए बुलाती हूं तो आप नहीं आतीं और जब शूटिंग के दिन आती हैं तो कहती हैं कि तबीयत ठीक नहीं है। अगर आपको मेरे साथ काम नहीं करना है तो आप प्रोड्यूसर से कह सकती हैं कि डांस मास्टर बदल दिया जाए।”
सरोज खान की यह बात सुनकर माहौल अचानक गंभीर हो गया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रेखा की ओर देखा तो उनकी आंखों में आंसू थे। रेखा यह सुनकर भावुक हो गई थीं और वहीं खड़ी-खड़ी रोने लगीं। हालांकि सरोज खान ने भी अपने शब्दों पर कायम रहते हुए उनसे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत कहा है और आज शूटिंग जरूर होनी चाहिए।
कुछ देर बाद रेखा ने खुद को संभाला और जवाब दिया, “मैं शूट करूंगी।” इतना कहकर वह वहां से चली गईं। बाद में रेखा की सेक्रेटरी सरोज खान के पास आईं और उनसे पूछा कि उन्होंने आखिर रेखा से ऐसा क्या कह दिया कि वह सेट पर रो रही हैं।
यह किस्सा आज भी बॉलीवुड के उन यादगार बिहाइंड-द-सीन्स पलों में गिना जाता है, जो यह दिखाता है कि बड़े कलाकारों के बीच भी कभी-कभी पेशेवर दबाव और भावनाएं टकरा जाती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved