
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 16 जनवरी को महाकोशल प्रांत के स्वातंत्र्य नाद कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनके सामने 34 जिलों के चुनिंदा 2500 स्वयं सेवक पद संचलन और शारीरिक प्रशिक्षण करेंगे। सभी जिलों से स्वयं सेवकों का चयन शुरू हो चुका है। कार्यक्रम श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक होगा। जिसे भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। केशव कुटी में इस संबंध में लगतार बैठक की जा रही है हर पदाधिकारी को अलग-अलग जवाबदेही दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved