
मुम्बई। एसबीआई जीवन बीमा कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में 299.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ 129.84 करोड़ रुपये था।
एसबीआई लाइफ ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 12,745.38 करोड़ रुपये से 45 फीसदी बढ़कर 18,458.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
कंपनी की इस दौरान प्रीमियम से प्राप्त शुद्ध आय भी साल भर पहले के 10,111.51 करोड़ रुपये से 22 फीसदी बढ़कर 12,857.95 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के द्वारा प्रबंधित संपत्ति बढ़कर 1,86,360 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो साल भर पहले की समान तिमाही में 1,54,760 करोड़ रुपये थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved