
उज्जैन। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस साल मार्च के महीने में ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। अभी अप्रैल महीना शुरु ही हुआ है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर 21 डिग्री तक पहुँच गया है। इसे देखते हुए महाकाल मंदिर से हरसिद्धि तक श्रद्धालुओं के लिए नेट लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए मंदिर समिति ने आम श्रद्धालुओं का प्रवेश हरसिद्धि से बेरिकेट्स लगाकर व्यवस्था की थी। अभी भी श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन के लिए भीड़ बढऩे पर यहीं से कतार में लगना पड़ रहा है। इधर मार्च महीने में ही इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुँच गया था और अभी भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर 21 डिग्री तक बना हुआ है। दोपहर में अभी से झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved