
जबलपुर। ट्रैफिक सिग्नल में खड़ी एक युवती का मोबाईल सड़क पर गिरने के बाद पास ही खड़े एक व्यक्ति ने उसका फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। गोहलपुर थाने में संृजयी खरे उम्र 27 वर्ष निवासी रविन्द्रनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्राईवेट जॉब करती है। गत दिवस वह अपनी स्कूटी से बजार से घर वापस आ रही थी। रात लगभग 8-30 बजे गोहलपुर चौराहा पर लाल रंग का सिग्नल हो जाने से जेब्रा क्रासिंग के पास रूकी तभी उसका वन प्लस 7 प्रो कीमती लगभग 55 हजार रूपये का गिर गया था, वह मोबाइल उठाने का प्रयास की तभी एक व्यक्ति जो लाल रंग की टीशर्ट पहने था, आया और उसका मोबाइल चोरी कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved