
नई दिल्ली: तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है.अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) तमिलनाडु में एनडीए की अगुवाई कर रहा है. 23 अप्रैल 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधान सभा चुनाव 2026 के लिए सात गठबंधन दलों के साथ सीट-शेयरिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
एनडीए के बीच सीटों को लेकर बने समझौते के अनुसार बीजेपी 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) 18 सीटों पर, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) 11 सीटों पर, तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) 5 सीटों पर, इंधिया जननायक काची (IJK) 2 सीटों पर, तमिलगा मक्कल मुनेत्र कड़गम (TMMK) 1 सीट पर और पुरैची भारतम 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved