
उज्जैन। शिप्रा नी के किनारे शिव दीपावली की जगमगाहट सबसे अधिक होगी और अलग-अलग खंड बनाकर संस्थाओं को जिम्मेदारी जाएगी। महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीप रोशन कर शिव दीवाली मनाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले एक हफ्ते से इसके लिए तैयारियाँ हो रही है। शुरुआत में 4-5 दिन नगर निगम के द्वारा नृसिंहघाट से लेकर रामघाट होते हुए बड़े पुल तक के घाटों की सफाई कराई गई। उधर भूखी माता घाट से लेकर नृसिंहघाट तक भी घाटों को साफ किया गया। 11 लाख दीपक रोशन करने के लक्ष्य में से 5 लाख दीपक शिप्रा तट पर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 50-50 दीपकों को अलग-अलग चौकोर खानों में सजाया जाएगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved