
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में (In Kupwada District OF Jammu-Kashmir) सुरक्षाबलों (Security Forces) ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर (On LOC) घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर (Foiled Infiltration Attempt) दो आतंकियों को मार गिराया (Killed Two Terrorists) ।
कुपवाड़ा पुलिस के दिए गए एक खुफिया इनपुट के आधार पर, माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो एके राइफल, चार एके मैगजीन, 90 राउंड, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल, एक थैली और पाकिस्तानी मुद्रा में 2,100 रुपये बरामद किए गए हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved