
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन के नाम को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नामित लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन अमेरिका के अगले जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। यह पद बीते दो महीने से खाली था क्योंकि पूर्व जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ को राष्ट्रपति ट्रंप ने बर्खास्त कर दिया था। नए जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ अमेरिकी वायुसेना के प्रतिष्ठित एफ-16 फाइटर प्लेन के पायलट रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved