
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता प्रभात झा (Prabhat Jha) की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती किया गया है। प्रभात झा को एयरलिफ्ट के माध्यम से भोपाल से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अस्पताल पहुंचे। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभात झा को देखने के लिए पहुंच गए हैं। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved