
नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हालत (Senior Congress leader Sonia Gandhi’s Condition) स्थिर है (Is Stable) । डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं ।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में उपचार जारी है। तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच के लिए विभिन्न टेस्ट किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार योजना तय की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved