img-fluid

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सरला माहेश्वरी का निधन, दूरदर्शन पर समाचार को दिलाई थी खास पहचान

February 12, 2026

नई दिल्ली। वेटरन दूरदर्शन एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का जाना-पहचाना चेहरा थीं और दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर्स में से एक रहीं। सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। सरला माहेश्वरी के निधन पर कई लोगों ने गहरा शोक जताया। सरला माहेश्वरी के परिवार में उनके पति पवन माहेश्वरी और उनके बच्चे हैं। सरला माहेश्वरी का खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज उनकी पहचान था। साथ ही माथे पर बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के साथ सादगी से खबरें पेश करने का तरीका भी लोगों को खूब पसंद था।


  • दूरदर्शन नेशनल (Doordarshan National) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरला माहेश्वरी (Sarla Maheshwari) के निधन (Passed Away) पर दुख जताया। पोस्ट में लिखा गया है, ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।’

    Share:

  • इंदौर: 65 हजार रुपए हर हफ्ते ब्याज देता था, प्रताडि़त व्यापारी ने जहर खाया

    Thu Feb 12 , 2026
    जहर खाने से पहले वीडियो बनाया… अस्पताल में इलाज जारी इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियों बनाया और कुछ लोगों पर ब्याज को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। चंदन नगर निवासी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved