
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों (Indian stock market) ने बड़ी गिरावट के साथ सत्र का अंत किया. वैश्विक शेयर बाजारों में आई गिरावट से आज घरेलू बाजार में भी दबाव रहा। जिसके चलते शेयर बाजार (stock market) लाल निशान (Red mark) पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 440.76 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 50405.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 142.65 अंक यानी 0.95 फीसदी नीचे 14938.10 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और मेटल शामिल हैं। बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.85 अंक यानी 1.08 फीसदी नीचे 15080.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved