img-fluid

सेरी ए फुटबॉल : इंटर मिलान ने नापोली को 2-0 से हराया

July 29, 2020

मिलान। इंटर मिलान ने यहां जारी सेरी ए फुटबॉल लीग में नापोली पर 2-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही 79 अंकों के साथ सेरी ए अंकतालिका में दूसरे नम्बर पर आ गया है।

इस मुकाबले में मिलान ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के 11वें मिनट में डेनिलो डी अम्ब्रोसियो ने गोल कर मिलान को 1-0 से आगे कर दिया। इंटर मिलान ने अच्छा खेला और पहले हाफ में अपनी बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे हाफ में भी मिलान ने नापोली को दबाव में रखा। मैच के 74वें मिनट में लुटारो मार्टिनेज ने बेहतरीन गोल कर मिलान की बढ़त 2-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

नापोली 37 मैचों में 59 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। हालांकि, कोपा इटालिया की जीत से वह पहले ही 2020-21 यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इंटर मिलान का सामना अब अपने अगले मैच में अटलांटा से होगा, जो अंकतालिका में 37 मैचों में 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • शराब तस्करी में महिलाएं भी आगे

    Wed Jul 29 , 2020
    – पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए चलाया अभियान इंदौर। शहर भर में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया है। इस दौरान कच्ची-पक्की शराब बनाने वाले ठीयों पर दबिश देकर शराब जब्त की जा रही है। कुछ जगह तो पुलिस अधिकारी चकित रह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved