मुंबई (Mumbai)। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर उत्साह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है, क्योंकि आज फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ (The living guy) जारी कर दिया गया है। एक्शन से भरपूर सीन्स (Action packed scenes) और किक देने वाले रोमांच की झलक देने के बाद फिल्म से अब अनिरुद्ध का फुट-टैपिंग डांस नंबर सामने आया है, जो हर तरफ अपनी जोश से भरी एनर्जी के साथ आग लगा देगा।
ये एक सेलिब्रेटरी ट्रैक है, जो अनिरुद्ध के सिग्नेचर म्यूजिक प्रतिभा के साथ जीवंत होनेके साथ ही हर किसी को झूमने के लिए मजबूर करने का वादा करता है। गाने को फेमस शोबी ने कोरियोग्राफ किया है, जो ट्रैक की ऊर्जा को बढ़ाता है, जो यकीनन दर्शकों को दीवाना कर देगा।
इस गाने की शूटिंग पांच दिनों तक चली और इसका नतीजा भव्यता और उत्सव से भरा है, जिसमें शाहरुख खान की बेजोड़ एनर्जी और डांस मूव्स को 1000 से अधिक प्रतिभाशाली फीमेल डांसर्स के साथ दिखाया गया है। यह गाना आकर्षक विजुअल्स और अनिरुद्ध की शानदार धुनों का एकदम परफेक्ट मेल है, जो पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर देता है। यह गाना अब सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफार्मों पर हिंदी, तमिल, और तेलुगु में उपलब्ध है। जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved