
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को विदेश भेजने के लिए एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। जिले की निर्यात संवर्धन यह योजना तैयार करेगी और विदेश व्यापार निदेशालय के स्तर से लीची का निर्यात होगा। राज्य के उद्योग विभाग ने जिले को एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार की पहल पर केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय एवं विदेश व्यापार निदेशालय ने हर जिले से एक उत्पाद के निर्यात के लिए राज्यों व जिलों के साथ समन्वय बनाकर कार्य शुरू किया है। इस पूरी कवायद की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) करेगा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved