img-fluid

Birthday Special: इन फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए Shahid Kapoor, इनकी बदौलत सुपरस्टार बने दूसरे सितारे

February 25, 2022

डेस्क। 25 फरवरी को शाहिद कपूर 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद को बॉलीवुड में उनके अभिनय के साथ-साथ उनके डांस, लुक और रोमांटिक छवि के लिए भी जाना जाता है। शाहिद की पहली फिल्म से ही लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं और आज भी इस दीवानगी का सिलसिला जारी है। शाहिद ने अब तक के करियर में कई हिट और शानदार फिल्में की हैं। हालांकि फिल्में रिजेक्ट करने के मामले में भी शाहिद किसी से पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर दीं जो बाद में सुपरहिट हो गईं और इसका पछतावा भी शाहिद को रहा।

रांझणा (Raanjhanaa) : सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल की फिल्म ‘रांझणा’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धनुष की भूमिका पहले शाहिद को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया। शाहिद उस वक्त ‘आर राजकुमार’ कर रहे थे जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
रॉकस्टार (Rockstar) : ‘रॉकस्टार’ सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि इस फिल्म की जगह उन्होंने ‘जब वी मेट’ को चुना था। हालांकि ये फिल्म भी अपने टाइम की हिट रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था।


रंग दे बसंती (Rang De Basanti) : शाहिद को रंग दे बसंती में करण सिंघानिया का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था और इसे कई अवॉर्ड्स भी मिले थे। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया कि उन्हें रंग दे बसंती न करने का पछतावा है।

शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance) : शाहिद कपूर को मनीष शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस में देखना दिलचस्प होता। फिल्म ने न केवल बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी इसे खूब सराहा गया था। शाहिद ने इस फिल्म को ठुकराने का कारण नहीं बताया।

Share:

  • रेप के आऱोपी का मिला शव, मुलायम सिंह के साढ़ू और बीजेपी नेता समेत पांच पर FIR

    Fri Feb 25 , 2022
    औरेया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरेया जिले (Auraiya District) के बिधूना में रेप का का मामला दर्ज होने के बाद गायब युवक का शव मिला है. इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साढ़ू और बीजेपी नेता प्रमोद गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved