
नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)की सुपरहिट वेब सीरीज फर्जी(superhit web series) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2023 में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर(Farzi, crime thriller) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म (digital platform)पर धमाल मचा दिया था और तभी से दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब सीरीज की तीसरी एनिवर्सी पर मेकर्स ने आधिकारिक तौर (officially announced)पर फर्जी सीजन 2 की घोषणा कर दी है।
10 फरवरी 2026 को राज एंड डीके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की। पोस्ट में नोटों के बंडल की तस्वीर दिखाई गई जिस पर लिखा था राउंड 2 इन प्रोग्रेस। इसके साथ कैप्शन में सेकेंड बैच वर्क इन प्रोग्रेस और हैशटैग फर्जी लिखा गया। इस एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शाहिद कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राज और डीके के साथ एक तस्वीर साझा की। फोटो में तीनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने कैप्शन में लिखा फेकर्स अपना काम शुरू कर चुके हैं। इस लाइन ने साफ संकेत दे दिया कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहले सीजन ने दर्शकों को सस्पेंस में छोड़ा था।
फर्जी शाहिद कपूर का डिजिटल डेब्यू था और इसे दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। आईएमडीबी पर इस सीरीज की रेटिंग 8.3 है जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है। पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड्स थे और इसमें शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति के के मेनन राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी और उस समय सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज में शामिल रही थी।
सीजन 2 की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मेकर्स के वर्क इन प्रोग्रेस वाले संकेत से साफ है कि प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कोई इसे ब्रेकिंग न्यूज बता रहा है तो कोई लंबे इंतजार के बाद मिली इस अपडेट को खास तोहफा मान रहा है।
इधर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद के साथ नाना पाटेकर फरीदा जलाल तृप्ति डिमरी तमन्ना भाटिया दिशा पाटनी विक्रांत मैसी और अविनाश मिश्रा नजर आएंगे। फिल्म माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई नाम की किताब पर आधारित है जिसे हुसैन जैदी ने लिखा है।
ओ रोमियो की रिलीज से ठीक पहले फर्जी सीजन 2 की घोषणा ने शाहिद कपूर के फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जाली नोटों का यह खेल दूसरे सीजन में किस नए मोड़ के साथ लौटता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved