img-fluid

टॉप 10 स्टार्स की लिस्ट से गायब शाहरुख खान, ऋतिक-रणवीर को किसने पछाड़ा, जानिए

September 09, 2025

मुंबई। बॉल टॉप 10 सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। हैरत की बात तो यह है कि इसमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का नाम कहीं नहीं है। शाहरुख खान को 13वीं, विकी कौशल को 15वीं और अक्षय कुमार को 18वीं पोजिशन मिली है।



बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट
बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और विकी कौशल जैसे स्टार्ट का नाम कहीं नहीं है। वहीं एक एक्टर ऐसा है जिसमें ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स को धूल चटा दी है। तो चलिए जानते हैं यह पूरी लिस्ट और यह भी कि इस लिस्ट में पहली पोजिशन किसे मिली है।

ऋतिक रोशन
इंडिया फोरम ने टॉप 10 बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। एक से लेकर 8 सितंबर तक के डाटा के आधार पर यह लिस्ट बनाई गई है और इसमें 10वीं पोजिशन मिली है ऋतिक रोशन को।

प्रियंका चोपड़ा
बीते काफी वक्त से हॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक भारतीय दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। टॉप 10 की लिस्ट में उन्हें 9वीं जगह मिली है।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भले ही फिल्मों में जगह ना मिल रही हो, लेकिन दर्शकों ने अभी तक उन्हें अपने दिल में जगह जरूर दी हुई है। लिस्ट में शिल्पा को 8वीं पोजिशन मिली हुई है।

आलिया भट्ट
टॉप 10 की इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं आलिया भट्ट। आने वाले वक्त में आलिया भट्ट की कई फिल्में आने वाली हैं जिनमें ब्रह्मास्त्र का पार्ट-2 भी शामिल है।

रणबीर कपूर
बैक-टू-बैक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके रणबीर कपूर को लिस्ट में नंबर 6 पोजिशन मिली है। खबर है कि रणबीर कपूर की फीस भी बीते कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है।

रणवीर सिंह
रणबीर कपूर को इस लिस्ट में पटखनी देने का काम किया है एक्टर रणवीर सिंह ने। रणवीर लिस्ट में नंबर 5 पर हैं। धुरंधर मूवी को लेकर रणवीर सिंह चर्चा में हैं, इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन होगा और उनके साथ नजर आएंगे संजय दत्त।

दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान के साथ फिर एक बार बड़े पर्दे पर नजर आने जा रहीं दीपिका पादुकोण को लिस्ट में चौथी पोजिशन मिली है। मालूम हो कि किंग मूवी में दीपिका फीमेल लीड रोल करती नजर आएंगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स को पछाड़ते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन हासिल कर ली है।

कटरीना कैफ
फिल्मों में भले ही नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन विकी कौशल की पत्नी और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज भी टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर काबिज हैं।

सलमान खान
बात करें टॉप 10 की लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज सुपरस्टार की तो यह क्राउन मिला है सलमान खान को। बिग बॉस 19 और गलवान फिल्म की वजह से चर्चा में रहे सलमान लिस्ट में पहले नंबर पर रहे हैं। शाहरुख खान को लिस्ट में 13वीं, विकी कौशल को 15वीं और अक्षय कुमार को 18वीं पोजिशन मिली है।

Share:

  • दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश ने घटाया हिलसा मछली का कोटा, भारत को कम करेगा सप्लाई

    Tue Sep 9 , 2025
    नई दिल्‍ली । दुर्गा पूजा(durga puja) से पहले बांग्लादेश(Bangladesh) ने भारत(India) को सीमित मात्रा में हिलसा मछली निर्यात(hilsa fish export) करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी कर 1,200 टन (यानी 12 लाख किलोग्राम) हिलसा के निर्यात की मंजूरी दी। हालांकि यह कोटा पिछले साल की तुलना में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved