मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। इनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत (Bharat) में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखी गई है। किंग खान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते, जब भी मौका मिलता है वो फैंस को इम्प्रेस जरूर करते हैं। अब उनकी एक फीमेल फैन ने रोते हुए शाहरुख खान से मुलाकात के बारे में अपने वीडियो में बताया है। दरअसल, शाहरुख इन दिनों जर्मनी (Germany) में हैं और उनकी इस जर्मनी की फैन ने ही वीडियो शेयर कर अपना अनुभव शेयर किया है।
शाहरुख खान के जर्मनी में होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। ऐसी भी खबरें हैं कि एक्टर मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो किंग खान एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाएंगे।
अमीषा पटेल का एक समय पर रणबीर कपूर के साथ नाम जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों की साथ में कई फोटोज वायरल होती थीं। हालांकि हमेशा दोनों ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अब सालों बाद अमीषा ने इन खबरों पर अपनी बात रखी है और दोनों के रिश्ते का सच बताया है।
फिल्मी मंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में अमीषा ने कहा, ‘एक समय था जब हम लोग बहुत फंक्शन में साथ में थे। कभी कपूर परिवार में फंक्शन, कभी वर्ल्डकप में मैच देखते हुए तो इन दौरान की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मेरी मां और पिता, रिषि कपूर के अच्छे दोस्त थे। लेकिन ये खबरें सच नहीं थीं।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved