
नई दिल्ली । ब्रिटेन के टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल (ग्रेटर मैनचेस्टर) में कार्यरत एक पाकिस्तानी मूल(Pakistani Origin) के एनेस्थेटिस्ट(Anaesthetist) पर बेहद गंभीर आरोप(very serious allegations) लगे हैं। डॉ. सुहैल अंजुम ने एक मरीज की गॉल ब्लैडर सर्जरी के बीच ऑपरेशन थिएटर छोड़ दिया और पास के दूसरे ऑपरेशन थिएटर में नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पाए गए। यह मामला सितंबर 2023 का है, लेकिन अब मैनचेस्टर मेडिकल ट्रिब्यूनल में इसकी सुनवाई के दौरान पूरी घटना सामने आई।
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. अंजुम उस सुबह पांच सर्जरी में शामिल हुए थे। तीसरी सर्जरी के दौरान उन्होंने साथी कर्मियों से कहा कि वे एक कम्फर्ट ब्रेक ले रहे हैं। उनकी जगह एक एनेस्थेटिक नर्स को मरीज की देखरेख के लिए छोड़ दिया गया। इसी दौरान वे पास के एक ऑपरेशन रूम में गए, जहां वे एक नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
एक दूसरी नर्स जब ऑपरेशन के लिए जरूर उपकरण लेने के लिए उस रूम में पहुंची और उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अंजुम अपनी पैंट संभाल रहे थे जबकि नर्स की स्कर्ट घुटनों तक गिरी हुई थी।
पूछताछ में डॉ. अंजुम ने स्वीकार किया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान मरीज को छोड़कर नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने ट्रिब्यूनल में कहा, “यह मेरी जिंदगी का बेहद कठिन समय था। मेरी पत्नी ने हमारे सबसे छोटे बच्चे के समयपूर्व जन्म के बाद गंभीर आघात झेला था। उसी तनाव में यह गलती हुई। मैं बेहद शर्मिंदा हूं और इस हरकत की गंभीरता को पूरी तरह समझता हूं।”
इस घटना के बाद डॉ. अंजुम ने 2024 में NHS ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। वह अब ब्रिटेन छोड़कर पाकिस्तान लौट चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved