
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को माइल्ड डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि शरद पवार इस समय 85 साल के हैं और कुछ समय पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। यानी वह एक बार फिर हॉस्पिटिलाइज हुए हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि रूबी हॉल क्लीनिक के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ पुरवेज़ ग्रांट ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्होंने कहा, “उन्हें तरल पदार्थों की आवश्यकता है। उनकी स्थिति स्थिर है। वे दो दिनों तक रूबी हॉल क्लीनिक में रहेंगे।”
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।” बता दें कि सुप्रिया सुले एनसीपी (एसपी) की सांसद भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved