img-fluid

क्रिसमस में ईसाइयों पर हमलों से शशि थरूर दुखी, नाम लिए बिना भाजपा को दी सलाह

December 26, 2025

नई दिल्‍ली। क्रिसमस (Christmas) के पहले दिनों में कई जगहों से ईसाइयों के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार (Mistreatment of Christians) की खबरें सामने आई हैं। इन खबरों पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर (MP Shashi Tharoor) ने दख जताया और साथ ही चेतावनी भी दी कि जब परंपराओं पर हमला होता है, तो निशाना सिर्फ एक समुदाय नहीं, हम सभी होते हैं। केरल के पलक्कड़ में कैरल गाने वाले एक समूह पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह वक्त है कि हमें हमारे ईसाई भाइयों के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए थरूर ने ऐसी घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “जब हमारी परंपराओं पर हमला होता है, तो केवल ईसाइयों पर नहीं, हम सब पर हमला होता है। हर भारतीय पर चोट होती है। हमारी संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और विश्वास की आजादी पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में हमें अपने ईसाई भाइयों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।”



नाम लिए बिना भाजपा को सलाह
क्रिसमस के मौके पर घट रही घटनाओं का जिक्र करते हुए थरूर ने भाजपा को भी सलाह दी। उन्होंने ने पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी जिम्मेदार पार्टी के नेतृत्व को इन हमलों की निंदा करनी चाहिए। थरूर ने महाभारत का उदाहरण देते हुए सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “महाभारत में जब दुर्योधन का भाई दुशासन कौरव सभा में पांचाली की साड़ी खींच रहा था, तब गुरुजन और बड़े बुजुर्ग, पांडव और यहां तक पितामह भीष्म तक मौन रहे। उस समय विरोध की आवाज पांडवों की ओर से नहीं बल्कि कौरवों की ओर से उठी थी। दुर्योधन के भाई विकर्ण ने कहा था कि बड़े भाई दुर्योधन यह अन्याय है, अधर्म है।”

इससे पहले थरूर ने बताया कि वह हर साल क्रिसमस ईव पर एक चर्च से दूसरे चर्च जाते हैं। लेकिन इस बार दिल्ली से उनकी फ्लाइट लेट होने की वजह से वह केवल चार चर्च में ही जा पाए। थरूर ने कहा, “मेरे लिए हमेशा से यह बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मैं 17 सालों से सांसद हूं। अपने क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना बुनियादी बात है, लेकिन सभी समुदायों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना केरल की राजनीति की आत्मा है।

थरूर के अलावा पीएम मोदी ने भी कल दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के साथ कैथैड्रेल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की प्रार्थना की। इस सेवा में प्रार्थनाएं, केरल, भजन और प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी, जिसे दिल्ली के बिशप आरटी रेव डॉ पाल स्वरूप ने करवाया।

क्रिसमस पर हमले

क्रिसमस के मौके पर कई जगह पर कथित बहस होने और धमकाने की खबरें सामने आई थी। राजस्थान के नागौर, केरल के पलक्कड़ जैसी जगहों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कुछ लोगों ने क्रिसमस मनाने पर धमकाने की कोशिश की है। हालांकि इससे जुड़ी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। पूरे देश ने क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया है।

Share:

  • नवनीत राणा की 4 बच्चों वाली नसीहत पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी... बोलीं- पहले अपने पति को कन्विन्स करें...

    Fri Dec 26 , 2025
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी शिवसेना (उद्धव ठाकरे) (Shiv Sena -Uddhav Thackeray) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) के उस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसमें राणा ने देशभर के हिन्दुओं को हिंदुस्तान को बचाने लिए तीन-चार बच्चे पैदा (Three-Four […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved