
उज्जैन। तीन दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने महाकाल मंदिर के ठीक सामने स्थित 11 मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की थी। हालांकि तोड़े गए मकानों का मलबा अभी भी उठा नहीं है। इसके बावजूद यहाँ से अब महाकाल के शिखर दर्शन आसानी से हो रहे हैं। मकानों के टूटने के बाद यह एरिया अब ओपन नजर आने लगा है। जल्द ही यहाँ निर्माण शुरू होंगे और श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। महाकाल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण में 700 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें महाकाल मंदिर के ठीक सामने 70 मीटर के दायरे में सौ से ज्यादा मकानों को हटाए जाने की योजना है। अभी 3 दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने मंदिर के ठीक सामने के 11 मकानों को हटाने की कार्रवाई की थी। कोर्ट के स्टे के कारण हालांकि एक मकान नहीं तोड़ा जा सका परंतु तोड़े गए 10 मकानों के स्थान से अभी से ही भगवान महाकाल के मंदिर के शिखर दर्शन आसानी से हो रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved