img-fluid

शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार रुपये…CM योगी का विधानसभा में बड़ा ऐलान

February 20, 2026

नई दिल्ली: योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में ऐलान किया है कि अप्रैल से शिक्षा मित्रों को 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा. इसके साथ ही अनुदेशकों को भी सरकार ने तोहफा दिया है. सीएम ने कहा किअनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये मिलेंगे.

सीएम योगी ने बताया कि यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी. उन्होंने कहा, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे. इसके लिए सरकार ने 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है. इसके साथ ही शिक्षकों को 5 लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी.सीएम योगी ने डिजिटल एंटरप्रेन्योर स्कीम का भी ऐलान किया है.


  • प्रदेश में बनेंगे वूमेन एंटरप्रेन्योर मार्केटिंग इंडस्ट्री सेंटर
    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में गांवों में 8000 डिजिटल उद्यमी बनाएंगे. इसमें महिलाओं के लिए आरक्षण होगा, जिसकी सीमा 50 फीसदी होगी. केंद्रीय बजट में किए गए ऐलान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी वूमेन एंटरप्रेन्योर मार्केटिंग इंडस्ट्री सेंटर स्थापित किए जाएंगे. सीएण ने कहा, एग्रीकल्टर एक्सपोर्ट के लिए हमने बजट में 100 करोड़ की व्यवस्था की है.

    सीएम ने कहा, हमने हर जनपद में सरदार पटेल के नाम पर इंप्लायमेंट जोन बनाने की बात बजट में कही है. इस योजना में एक छत के नीचे सभी काम होंगे. यहां युवाओं का कौशल विकास होगा. उन्हें नौकरी देने तक का काम होगा. इसी तरह हमने एक जिला एक व्यंजन योजना के लिए भी बजट की व्यवस्था की है.

    कट्टा और बम था सपा का स्टार्टअप कल्चर
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले 5 साल में 100 नए टाउनशिप बनेंगे. इसके लिए हम हर जिले में एक लैंड बैंक बनाएंगे. इन योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही सीएम ने समाजवादी पार्टी पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में प्रदेश परफॉर्मर स्टेट के तौर पर सामने आया है. मौजूदा समय में राज्य में 20 हजार से अधिक स्टार्टअप हैं लेकिन सपा को इससे कोई लेना-देना नहीं था. इनका स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम था.

     

    Share:

  • पश्चिम बंगाल की एसआईआर प्रकिया में न्यायिक अधिकारियों को शामिल किया जाएगा - सुप्रीम कोर्ट

    Fri Feb 20 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि पश्चिम बंगाल की एसआईआर प्रक्रिया में (In West Bengal’s SIR Process) न्यायिक अधिकारियों को शामिल किया जाएगा (Judicial Officers to be Included) । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार और चुनाव आयोग के बीच गतिरोध को देखते हुए यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved