अपनी गायिकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज (Singer Shilpi Raj) के नए गाने पर सबा खान ने शानदार एक्सप्रेशंस और डांस (expressions and dance) मूव्स दिखाए हैं। इसमें वो अपने ऑनस्क्रीन डॉक्टर पति के बारे में बैठक कर रही हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल ‘बलमुआ डॉक्टरवा’ हैं।
भोजपुरी गाना ‘बलमुआ डॉक्टरवा’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने में सबा डॉक्टर पति को लेकर सभी से उनकी तारीफ कर रही हैं। सबा कहती हैं कि रोजाना मेरा चेकअप करते हैं और ऐसे बलम को मै जन्म जन्म तक चाहूंगी। इस गाने के वीडियो में वो कमाल की अदायगी दिखा रही हैं। जहां शिल्पी राज की आवाज इस गाने में दमदार बना रही है। वहीं, एक्ट्रेस सबा के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स वीडियो में जान फूंक रहे हैं। इस गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने यह गाना रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग की सिंगर शिल्पी राज है। इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। इसको संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी-बॉबी और एडिटर मीत जी हैं। इस समय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की पूरी टीम भोजपुरी पंख की शूटिंग के लिए दुबई गई हुई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/मनीष कुलकर्णी/दधिबल
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved