
शिमला । दीवाली के उपलक्ष्य पर हिमाचल की राजधानी शिमला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीधे आइजीएमसी शिमला लाया गया है जहां उनके टेस्ट हो रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है।
आईजीएमसी के प्राचार्य डॉक्टर रजनीश पठानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनके यहां रूटीन टेस्ट किये जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। मनोहर लाल खट्टर तीन दिन के निजी दौरे पर पिछले कल शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे। यहां वे शिमला के समीप वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरे हैं। खट्टर ने गत दिवस शिमला के राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved