
उज्जैन। मौसम विभाग अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को उज्जैन में बारिश की संभावना जता रहा है। शिप्रा में चार दिन बाद भी पानी नहीं उतरा है। आज भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि कल दोपहर बाद से बारिश का क्रम रूक गया था। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक जिस सिस्टम के कारण फिलहाल बारिश हो रही है। वह अभी कमजोर नहीं पड़ा है। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इससे सिस्टम अभी तक स्ट्रांग है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिन और उज्जैन में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वेधशाला में कल शाम 5 बजे तक 897 एमएम अर्थात 35.31 इंच बारिश हो चुकी है। इधर लगातार बारिश के चलते कल सुबह से ही शिप्रा नदी का छोटा पुल जलमग्न हो गया था।
इसके बाद भी शहर सहित अंचलों में दोपहर तक बारिश का दौर चला। यही कारण था कि आज सुबह भी रामघाट से लेकर बड़े पुल तक शिप्रा में पानी चढ़ा दिखाई दे रहा था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि अभी लो प्रेशर का सिस्टम नॉर्थ म.प्र. की ओर रुख कर रहा है। इससे दक्षिण म.प्र. के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बे ऑफ बंगाल में एक और सिस्टम बन रहा है। जिसका असर फिर हो सकता है। फिलहाल इसका एनालिसिस किया जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved