img-fluid

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली घटना, अपनी मर्जी से शादी पर कपल को गोलियों से भूना, वीडियो वायरल

July 22, 2025

नई दिल्‍ली । पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवविवाहित जोड़े (newly married couple) की ऑनर किलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े एक युवक और युवती को बेहद नज़दीक से गोली मार दी जाती है, जबकि कई लोग घटनास्थल पर मौजूद रहते हैं। किलर्स ने शूटआउट भी फिल्माया है। इस घटना ने पूरे पाक में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


घटना क्या है
यह भयावह हत्या बलूचिस्तान के डिघारी ज़िले में हुई। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग पिकअप ट्रकों में पहाड़ी इलाके में आते हैं। वहां एक युवती खुद को कानूनी तौर पर विवाहित बताती है और स्थानीय भाषा में कहती है, “आओ, मुझसे सात कदम चलो, फिर मुझे गोली मारना।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह बात उसने किस संदर्भ में कही थी।

इसके बाद एक व्यक्ति उसे तीन गोलियां मारता है और वह ज़मीन पर गिर जाती है। फिर वही हमलावर और एक दूसरा शख्स मिलकर उसके पति को भी गोलियों से भून देते हैं। वीडियो में अंत में दोनों खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े दिखाई देते हैं।

मारे गए नवविवाहित जोड़े की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर उनकी यह निर्मम हत्या की गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार के किसी भी सदस्य ने इस हत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हत्या एक कबीलाई नेता सरदार सतकजई के आदेश पर की गई थी। यह आदेश लड़की के भाई की शिकायत पर दिया गया, जो इस विवाह से नाराज था।

इस मामले में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें लड़की का भाई और कबीलाई सरदार भी शामिल हैं। बाकी 9 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share:

  • 10 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों के स्क्रैप में हेराफेरी करने वाले सेंटर पर लगेगा बैन

    Tue Jul 22 , 2025
    नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों (Petrol vehicles) को स्क्रैप (Junk) करने वाले स्क्रैप सेंटरों में हेराफेरी पर रुख अपनाया है। सरकार ने कहा है कि मानकों का पालन नहीं करने पर स्क्रैप सेंटरों पर बैन लगाया जाएगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved