
डेस्क: भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. इसके बाद अब आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी उनके बयान की कड़ी निंदा की है.
सांसद आजाद ने कहा, “यह बहुत घटिया और ओछी टिपण्णी है जिस सांसद ने यह टिप्पणी दी है पहले भी उन्होंने ऐसी बात की है. यह राजनीति का गिरता हुआ स्तर है. राजनीति में ऐसी बयानबाजी की कोई जगह नहीं है. ऐसी टिप्पणी से महिलाएं उनसे खुश नहीं हुई हैं ,ऐसी टिपण्णी करने पर उनको जूते मारे जाने चाहिए. भाजपा को ऐसी टिप्पणी के लिए उनसे जवाब पूछना चाहिए.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved