img-fluid

देरी से खुलने वाले भौंरासला स्कूल के प्राचार्य और एक शिक्षक को शोकाज जारी

July 26, 2025

इन्दौर। स्कूल शिक्षा विभाग लगातार समय पर स्कूलों के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु संचालन पर जोर दे रहा है, वहीं जिले के भौंरासला गांव के माध्यमिक स्कूल के कल सुबह समय पर ताले नहीं खुले। बच्चे, अभिभावक और कुछ शिक्षक आधे घंटे से ज्यादा परेशान हुए। इस घटना के बाद शाम को प्राचार्य एवं एक शिक्षक को शोकाज नोटिस जारी हुआ है। भौंरासला शासकीय माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य अनीता क्लाउड के पास स्कूल की चाबी रहती है। कल वह सुबह 10.30 बजे तय समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाईं, जिसके चलते स्कूल का ताला नहीं खुला और यहां पढऩे वाले विद्यार्थी एवं कुछ शिक्षक बाहर ही ताला खुलने का इंतजार करते देखे गए।

तकरीबन आधे घंटे बाद प्राचार्य स्कूल पहुंचीं और ताला खुला, तब तक स्कूल नहीं खुलने की सूचना अधिकारियों को पहुंच गई थी। जिला पंचायत सीईओ एवं डीसी संजयकुमार मिश्र ने घटना की जानकारी होने पर नाराजगी जाहिर की। प्राचार्य एवं एक शिक्षक को शोकाज नोटिस जारी किया गया। प्राचार्य अनीता क्लाउड का कहना था कि बारिश के चलते रास्ते में व्यवधान था, इस कारण स्कूल पहुंचने में कुछ देरी हुई।


8 शिक्षक…. 2 देरी से पहुंचे, 2 की विभागीय ड्यूटी
भौंरासला के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सहित कुल 8 शिक्षकों की तैनाती है। शुक्रवार को 2 शिक्षक स्कूल नहीं आए थे एवं प्राचार्य सहित 1 शिक्षक देरी से पहुंचे, जबकि 4 शिक्षक ताला खुलने का इंतजार विद्यार्थी और अभिभावकों के साथ कर रहे थे। 2 शिक्षकों की अनुपस्थिति का कारण उनकी विभागीय ड्यूटी लगाई गई थी और जो देरी से पहुंचे उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

Share:

  • लाल बस्तों में बंधी 1911 से लेकर अब तक की जन्म-मृत्यु...संभालना मुश्किल

    Sat Jul 26 , 2025
    नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में काफी रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड किया इन्दौर। नगर निगम एक तरफ कई विभागों का रिकार्ड डिजिटल कर रहा है और इसके लिए तमाम कार्य चल रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में स्थिति इसके ठीक अलग है। वहां रिकार्ड का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved