
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली टीम इंडिया की एशिया कप स्क्वॉड से श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को बाहर किए जाने पर हैरान हैं. बीसीसीआई ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय बोर्ड ने शुभमन गिल को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का उप कप्तान नियुक्त किया. जबकि जायसवाल को पांच रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. बाकी तीन खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से यूएई में होगा. भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलेगा.
बासित अली (Basit Ali) ने कहा कि अगर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पाकिस्तान (Pakistan) के लिए खेलते, तो वे ‘ए’ कैटेगरी में होते. जिससे भारत के पास टी20 फॉर्मेट में प्रतिभा की भरमार का पता चलता है. अय्यर को टीम में शामिल न किए जाने पर विशेष रूप से बात करते हुए बासित ने बीसीसीआई पर खिलाड़ी के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved