
- बैरागढ़ के होटल में बनाया हवस का शिकार, अब किया शादी से इनकार
भोपाल। सीआईएसएफ के एक एसआई ने महिला प्रधान आरक्षक के साथ ज्यादती की। आरोपी ने प्रेम जाल में फांसने के बाद में वारदात को बैगरागढ़ के एक होटल में अंजाम दिया। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने उससे जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था। अब आरोपी असम में पदस्थ है और फरियादिया राजस्थान में, वहीं आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। कल फरियादिया ने बैरागढ़ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एसएचओ बृजेश शर्मा के अनुसार 26 वर्षीय पीडि़ता फिलहाल राजस्थान सीआईएसएफ में पदस्थ है और वहीं रहती है। वर्ष 2019 में वह भोपाल के बंगरसिया सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ थी। वहीं आरोपी सुरेंद्र यादव भी सहायक उप निरिक्षक के पद पर पदस्थ था। आरोपी ने इसी दौरान पहले पीडि़ता से दोस्ती की और बाद में नजदीकी बड़ाने के बाद में उससे प्रेम का इजहार किया। फरियादिया ने आरोपी के लव प्रपोजल को अपना लिया। बाद में दोनों का साथ घूमना फिराना होने लगा। घंटो दोनों के बीच फोन पर बात भी हुआ करती थी। आरोपी ने वर्ष 2019 में पीडि़ता को घुमाने का झांसा दिया और बैरागढ़ के एक होटल में लेकर पहुंच गया। वहां उसके साथ ज्यादती की और जल्द शादी करने का झांसा दिया। बाद में आरोपी अलग-अलग स्थानों पर पीडि़ता के साथ संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग हो गई। तब आरोपी ने पीडि़ता को नजर अंदाज करना शुरु कर दिया। पिछले दिनों युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत लड़की ने थाने आकर की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।