img-fluid

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ इस दिन OTT पर देगी दस्तक

October 07, 2025

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर (Sidharth Malhotra and Jhanvi Kapoor) स्टारर फिल्म परम सुंदरी को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई कमाई के अलावा क्रिटिक्स से भी तारीफें बटोरी थीं। फिल्म दो अलग स्टेट की एक अलग लव स्टोरी है जिसे प्यार मिला। जिसे जाह्नवी और सिद्धार्थ की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया गया। अब ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक परम सुंदरी इसी महीने OTT रिलीज हो सकती है।

OTT रिलीज

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और जाह्नवी की फिल्म परम सुंदरी इस 24 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है दिवाली के बाद ये फिल्म OTT पर धमाका कर सकती है।



फिल्म की कहानी

परम सुंदरी की कहानी की बात करें तो ये एक अनोखी लव स्टोरी है। परम के किरदार में पंजाबी सिद्धार्थ यानी परम को केरल की सुंदरी से प्यार हो जाता है। सुंदरी एक होमस्टे चलाती है। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार होता है और पारिवारिक मुसीबतों के बाद इनकी शादी। फिल्म में कई शानदार गाने और मजेदार सपोर्टिंग कास्ट है। ये फिल्म आपको बोर नहीं होने देती और अब OTT पर आ रही है।

हिट रही जोड़ी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की साथ में ये पहली फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। खासकर इनपर फिल्माया सॉंग परदेसिया रिलीज के इतने समय बाद भी पसंद किया जा रहा है।

Share:

  • सुप्रीम कोर्ट ने रूसी महिला का साथी होने का दावा करने वाले इजरायली नागरिक को लगाई फटकार, कहा- बच्चे गुफा में थे और आप...

    Tue Oct 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । कर्नाटक (Karnataka) की गोकर्ण गुफाओं (Gokarna Caves) में मिली रूसी महिला (Russian woman) की बच्चों समेत वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महिला के बच्चों का पिता होने का दावा करने वाले इजरायली शख्स की याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved