मुंबई। पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी (Adnan Sami) अपनी खूबसूरत गायिकी के लिए जाने जाते हैं। ‘तेरा चेहरा’, ‘लिफ्ट करा दे’, (Lipht kara de) ‘माहीया’ जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले पाकिस्तान के अदनान ने 2016 में भारतीय नागरिकता ले ली थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में रह रह रही उनकी मां के जनाजे में भी उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। पाकिस्तान ने उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया था।
मैंने पैसे के लिए नागरिकता नहीं ली
इंटरव्यू में अदनान ने ये भी साफ किया कि उन्होंने पैसों के लिए भारतीय नागरिकता नहीं ली है। वो पाकिस्तान में अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़कर आए थे। यहां उन्होंने सबकुछ फिर से बनाया है। उन्होंने कहा एक कलाकार को प्यार चाहिए और इसी प्यार की वजह से वो भारत में आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved