सिंगरौली। मप्र के सिंगरौली जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ (Deputy Collector Sampada Saraf) गुरुवार की रात सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हाट सीट पर बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (megastar amitabh bachchan) के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी।
फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद उनसे बातचीत करने की लालसा हर इंसान में होती है, लेकिन कम ही ऐसे लोग हैं, जो उनसे मिल पाते हैं। संपदा ने बताया कि केबीसी के सेट पर महानायक से मिलने का जो अवसर मिला है, उससे वह काफी अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन बहुत ही सहज हैं, उन्होंने केबीसी खेल में उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि हम टीवी पर कार्यक्रम के प्रसारण को देखते हैं तो लगता है कि बहुत आसान है, लेकिन हॉट सीट तक पहुंचना वाकई बहुत कठिन है। फास्टर फिंगर फास्ट में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागी टैलेंटेड होते हैं। उनके सामने खुद के टैलेंट को दिखाते हुए आगे बढ़ना और हॉट सीट पर पहुंचना सहज नहीं होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved