img-fluid

रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी में चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल

February 08, 2026

मॉस्को. रूस (Russia) के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय (university) के छात्रावास (Hostel) में शनिवार को हुए चाकूबाजी के हमले में चार भारतीय छात्रों (four Indian students) समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह घटना उफा शहर स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉर्मिटरी में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर छात्रावास में घुसा और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उसने दो पुलिस अधिकारियों को भी चाकू मार दिया। इसके अलावा, आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।


  • गिरफ्तारी के विरोध में आरोपी ने खुद को भी किया घायल
    आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया और इस दौरान हिंसक हो गया। हमलावर की उम्र 15 वर्ष बताई गई है और उसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    भारत के दूतावास ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुष्टि की कि घायलों में चार भारतीय छात्र शामिल हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा के लिए रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को आवश्यक सहायता दी जा सके।

    आरोपी प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन का सदस्य
    रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर और तीन की स्थिति मध्यम बताई गई है। उफा प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। वहीं, टेलीग्राम चैनल ‘बाजा’ ने दावा किया है कि आरोपी एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से जुड़ा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    Share:

  • T20 World Cup: आज दूसरे दिन खेले जाएंगे तीन मैच.... जानें कौन-सी टीमों के बीच होगी भिड़ंत?

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है. पहले दिन भारतीय टीम (Indian team) ने धमाकेदार अंदाज में अमेरिका (America) के खिलाफ जीत हासिल किया. पाकिस्तान (Pakistan) की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ हार हारते बची जबकि वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड पर आसान जीत दर्ज की। आज टूर्नामेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved