अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने शानदार अभिनय से उन्होंने हर किसी का दिल जीता और रुपहले पर्दे पर अपने सशक्त अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
17 अक्टूबर, 1955 को जन्मी स्मिता पाटिल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में बतौर समाचार वाचिका के रूप में किया था। साल 1974 में स्मिता ने रुपहले पर्दे पर कदम रखा और अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रमुख फिल्मों में घुंघरू, निशांत, मंथन, भूमिका, नमक हलाल, अर्थ, शक्ति, शराबी, भीगी पलके, वारिस आदि शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved